चरखी दादरी: च.दादरी पहुंचे अजय चौटाला ने कहा, IPS वाई पूरन आत्महत्या मामले की हो निष्पक्ष जांच, दोषियों को मिले सजा
जजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला ने वीरवार दोपहर बाद तीन बजे च.दादरी में कहा कि आईपीएस वाई पूरन ने मजबूर होकर आत्महत्या की है। सरकार का दायित्व बनता है कि मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाए। निष्पक्ष जांच करवाकर दोषियों को कानून के दायरे में सजा दी जाए। JJP नेता ने कहा कि सुसाइड नोट मिला है जिसमें गंभीर आरोप हैं और दोषी चाहे कोई भी ही सजा मिले।