पिछले नौ दिनों से बिजली संकट से जूझ रहे लोगों को वीरवार को राहत मिल गई। रेलवे रोड स्थित 132 केवी सब स्टेशन पर निगम द्वारा नारनौल से मंगवाए गए ट्रांसफार्मर पर वीरवार देर शाम करीब 7 बजे लोड डालना शुरू कर दिया । बिजली निगम के जेई, लाइनमैन द्वारा क्लीयरेंस मिलने के बाद आठ फीडरों पर बिजली आपूर्ति बहाल हो गई है।