चरखी दादरी: झोझू कलां खरीद केंद्र से लिए बाजरा के नमूने भी हुए फेल, जिले में 25000 क्विंटल की हुई आवक
दादरी अनाज मंडी के बाद वीरवार को झोझू कलां खरीद केंद्र से बाजरा के चार सैंपल लिए गए। लेकिन सभी सैंपल फेल आए हैं। बारिश से फसल प्रभावित होने के कारण बाजरा की गुणवत्ता में कमी आई है जिसके कारण बाजरा की सरकारी खरीद शुरू नहीं हो पाई है। जिले में निर्धारित किए गए तीन स्थानों पर बाजरा की आवक लगातार जारी है और अब तक 1.50 लाख क्विंटल बाजरा की आवक हो चुकी है।