ब्यौहारी: 16 साल पहले आगजनी मामले में फरार आरोपी सागर से गिरफ्तार, देवलौंद थाना क्षेत्र का मामला
देवलौंद थाना क्षेत्र में 16 वर्ष पहले हुई आगजनी की घटना का फरार आरोपी सागर जिले से गिरफ्तार हुआ है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। लंबे समय से आरोपी का वारंट जारी था, जिसकी गहन तलाश कर उसे सागर से पकड़ा है। जिसकी जानकारी गुरुवार दोपहर दो बजे जारी प्रेस नोट में दी गई है।