बिहारीगंज: 12 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
बिहारीगंज में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 12 लीटर देशी चुलाई शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान वार्ड नंबर 11 निवासी घोलट सहनी के पुत्र विक्रम कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से शराब बरामद की। थानाध्यक्ष लवकुश कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।