औरंगाबाद: वाराणसी-पटना वाली हंसराज बस ओवरब्रिज पर पलटी, 20 घायल, 3 की हालत गंभीर
औरंगाबाद से बड़ी खबर ।उत्तर प्रदेश के वाराणसी से झारखंड होते हुए पटना जा रही हंसराज बस बुधवार देर रात औरंगाबाद शहर में हादसे का शिकार हो गई। ओवरब्रिज पार करने के बाद डाल्टनगंज मार्ग पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 20 यात्री घायल हैं। चालक समेत 3 की हालत गंभीर, जिन्हें जमुहार मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। स्थानीय लोगों ने फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। ट्रक के धक्के की आशंका, पुलिस जांच कर रही है।