पटना ग्रामीण: पीएम मोदी से सवाल पूछने पर डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर साधा निशाना, कहा- जंगलराज के युवराज
राज्य में बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर चिट्ठी लिखकर पीएम मोदी से सवाल पूछा है। पूरे मामले पर राजनीति तेज हो गई है। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विपक्ष की भूमिका भी ठीक नहीं निभा रहे हैं सिर्फ ट्वीट कर रहे हैं।