पटना ग्रामीण: बुद्धा कॉलोनी थाना में SDPO कृष्ण मुरारी प्रसाद ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, तीन अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
गुप्त सूचना के आधार पर पटना पुलिस एवं एसटीएफ की संयुक्त कार्यवाई में बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र से हत्या समेत कई कांडों में वांछित अभियुक्त रणधीर कुमार एवं उसके दो अन्य साथियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो लोडेड पिस्टल, 9 जिंदा कारतूस और 3 मैगजीन भी बरामद किए गए हैं।