सासनी: BJP छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हेमंत सेंगर, व्यापारियों की दुर्दशा को बताया बड़ा कारण
Sasni, Hathras | Nov 9, 2026 हाथरस में BJP छोड़कर हेमंत सेंगर ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस में घर वापसी की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं॰ विवेक उपाध्याय ने नए साथियों का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। हेमंत सेंगर ने BJP की विचारधारा से असहमति जताई और व्यापारियों की बढ़ती समस्याओं को कांग्रेस में आने का कारण बताया।