इंडो-नेपाल बॉर्डर सड़क पर आवागमन ठप
ठाकुरगंज-दिघलबैंक सीमा क्षेत्र के डोरिया गाँव स्थित पुल का एप्रोच सड़क धंस गया है। एप्रोच कट जाने के कारण आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई है। सूचना मिलते ही ज़ियापोखर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही है और सुरक्षा व्यवस्था संभाल रही है।
स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की जा रही है।
#Kishanganj #Thakurganj #dighalbank #kishanganjbihar #boltakishanganjnews #BiharNews #RoadUpdate #FloodUpdate