आज दिनांक- 28.06.2026 को आयोजित केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती परीक्षा-2026) को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -01, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -02, पुलिस उपाधीक्षक, साइबर किशनगंज द्वारा जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ हीं,परीक्षा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अभ्यर्थियों को सुगम एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता एवं कदाचार पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया।