डुमरिया: देवरी रामपुर गांव के पास बारिश बनी हादसे की वजह! अनियंत्रित होकर खेत में पलटी हाईवा, चालक बाल-बाल बचा
Dumaria, Gaya | Jul 11, 2026 गयाजी जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत बोदीबीघा थाना क्षेत्र के देवरी रामपुर गांव के पास शनिवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। गिट्टी खाली कर इमामगंज की ओर लौट रही एक हाईवा शनिवार दोपहर करीब एक बजे अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। राहत की बात यह रही कि चालक रुपेश कुमार सुरक्षित बच गए और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। चालक ने बताया कि लगातार बा