हिलसा: रेलवे स्टेशन के पश्चिम देव नगर स्थित बीपीएस पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
Hilsa, Nalanda | Nov 8, 2026 हिलसा (नालंदा). रेलवे स्टेशन के पश्चिम देव नगर स्थित बीपीएस पब्लिक स्कूल में दीपावली पर्व के अवसर पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक आकर्षक रंगोलियां बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया. दीपों से विद्यालय परिसर को सजाया गया, जिससे पूरा विद्यालय जगमगा उठा.