उनियारा: उनियारा पुलिस ने गांजा और स्मेक जब्त कर 4 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
Uniara, Tonk | Jul 12, 2026 उनियारा थाना पुलिस की टीम ने अवैध मादक पदार्थ गांजा - स्मैक के विरुद्ध की बडी कार्यवाही की है। रविवार को दोपहर 2 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार थानाधिकारी कप्तान सिंह, एएसआई रतन लाल मीणा मय टीम ने कार्यवाही करते हुए 5 किलों 60 ग्राम गांजा व 69.35 ग्राम स्मैक की जप्त की है। मामलें में 4 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एक स्कार्पियो गाडी - चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं।