जालोर में जिला एवं सत्र न्यायालय के पास सोमवार को बारिश के दौरान एक स्कूटर सवार गड्ढे में गिर गया। बारिश होने से कोर्ट परिसर में पानी भरा हुआ था। वहीं यहां बड़ा गड्डा बन गया, लेकिन पानी भरा होने से दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में स्कूटर गड्ढे में गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने बड़ी मशक्कत के बाद उसे व
स्कूटर को बाहर निकाला। उसके बाद पानी उतरने पर लोगों ने वहां बेरिकट लगा दिया, ताकि कोई और हादसे का शिकार नहीं हो। पिछले साल भी बारिश से इसी जगह पर गड्डा पड़ा था, जिसमें कई बार वाहन फंसे थे। उसके बाद इसे रिपेयर करवाया, लेकिन इस बार की मामूली बारिश में ही फिर से गड्डा बन गया है।
Jalor, Jalor | Aug 4, 2026