कर्ज से परेशान नायब तहसीलदार ने किया सुसाइड : सरकारी क्वार्टर के पास टैंक में मिला शव, एक साल पहले हुआ था प्रमोशन। बालोतरा जिले में कर्ज से परेशान दूदवा उप तहसील के नायब तहसीलदार ने टैंक में कूदकर सुसाइड कर लिया। टैंक के बाहर सुसाइड नोट और चप्पल पड़ा हुआ था। सुबह सामने के क्वार्टर में रहने वाली महिला ANM पानी भरने आई तो टैंक में नायब तहसीलदार का शव दिखा। महिला ने सरपंच को फोन करके बताया। सरपंच की सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों के आने के बाद शव को टैंक से निकाला। मामला पचपदरा थाना इलाके के दूदवा गांव का मंगलवार का 9:30 बजे का है। नायब तहसीलदार मंगलाराम गुड़ामालानी के रहने वाले थे। एक साल पहले रेवेन्यू इंस्पेक्टर से नायब तहसीलदार बने थे। पहली पोस्टिंग दूदवा उप तहसील में हुई थी।
Jalor, Jalor | Aug 4, 2026