जालोर में एसपी आवास के बाहर सोमवार रात करीब 10:30 बजे ग्रेनाइट पाउडर से भरे ट्रेलर के ब्रेक फेल होने से बड़ा हादसा टल गया। अनियंत्रित ट्रेलर अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के सीसीटीवी पोल से टकरा गया, जिससे पोल उखड़ गया और कैमरे क्षतिग्रस्त हो गए। चालक की सूझबूझ और रात में कम यातायात होने से कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
Jalor, Jalor | Aug 4, 2026