जलालाबाद: आवारा गाय से टकराई बाइक, दो लोग हुए घायल, कोटेदार पति की हालत गंभीर, जिला अस्पताल किया गया रेफर
जलालाबाद। जलालाबाद स्टेट हाईवे पर मंगलवार रात करीब 8:30 बजे यमुना सिटी गेट के पास आवारा गाय से बाइक टकराने से दो लोग घायल हो गए। हादसे में परशुरामपुरी थाना क्षेत्र के धियारियां गांव निवासी कोटेदार पति अशोक वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल शाहजहांपुर रेफर किया गया