सादगी का संदेश
रात्रि चौपाल के लिए एक साथ बस से रवाना हुए समस्त अधिकारी
सादगी, मितव्ययिता और सुशासन के मंत्र को आत्मसात करते हुए आज जिले में एक नई पहल की गई।
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा के निर्देशन में जिला प्रशासन की टीम एक साथ गांव की ओर बस से रवाना हुई।
कोलारस की ग्राम पंचायत गोराटीला में आयोजित हो रही रात्रि चौपाल में सभी अधिकारी पहुंचे हैं। सभी अधिकारी अपने-अपने वाहनों का उपयोग ना करते हुए एक साथ बस से गांव पहुंचे हैं।
यह पहल सादगीपूर्ण प्रशासन, ईंधन बचत और अनावश्यक खर्चों में कमी की दिशा में एक सकारात्मक संदेश है।
Collector Shivpuri