सिराथू: कोखराज बाईपास मार्ग पर ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, युवक की हुई मौत
कोखराज थाना क्षेत्र के बाईपास मार्ग पर एक बाइक सवार को मंगलवार दोपहर एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया है।खून में लथपथ युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।चरवा इलाके का रहने वाला आर्दश नाम का युवक सैनी की ओर से आ रहा था।पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी है और अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।