बक्सर: बक्सर स्टेशन पर मगध एक्सप्रेस के शौचालय के पास से 33.750 लीटर शराब बरामद
Buxar, Buxar | May 18, 2025 ट्रेनों से शराब तस्करी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है. स्थानीय रेलवे सुरक्षा बल की कार्रवाई में आए दिन इसका खुलासा हो रहा है. पुलिस तस्करों को पकड़कर जेल भी भेजती है, परंतु वे अपने इस अवैध कारनामें से बाज नहीं आ रहे हैं. इस क्रम में रविवार को भी आरपीएफ की टीम को सफलता मिली. जिसके तहत 21 हजार 80 रुपये मूल्य की कुल 33.750 लीटर शराब बरामद हुई है.