सरेशाम राह चलते 21 वर्षीय दलित युवक की गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप
#मऊ। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के सरसेना पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम बाइक सवार युवकों ने 21 वर्षीय अवनीश कुमार को घेरकर गोली मार दी। गोली सिर में लगने से युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि अवनीश कुमार अपने दोस्त हंसराज के साथ बुआ के घर से लौट रहा था। इसी दौरान सरसेना पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने अवनीश को घेरकर गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद साथ रहे हंसराज ने बताया कि वे रिश्तेदार के यहां से लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन्हें घेर लिया और अवनीश को गोली मार दी। हंसराज ने गोलू नाम के युवक पर घटना में शामिल होने का शक जताया है। उसके मुताबिक, कुछ समय पहले सरसेना के पास गोलू के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी। इसके बाद गोलू मृतक अवनीश पर उस घटना में शामिल होने का शक करता था।
इधर, जिला चिकित्सालय के आकस्मिक विभाग के प्रभारी डॉ. एसके नितिन ने बताया कि गनशॉट से घायल युवक को अस्पताल लाया गया था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। युवक के सिर में गोली लगी थी।
#maunews #deorianews #मऊ
Barhaj, Deoria | Sep 15, 2026