बिश्रामपुर: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत विश्रामपुर सीएचसी में शिविर का आयोजन किया गया, 21 मरीजों को एमएमडीपी किट वितरित
विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत रविवार को एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसका समापन शाम चार बजे हुआ। शिविर का उद्घाटन चिकित्सा प्रभारी डॉ राजेंद्र कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में फाइलेरिया के लक्षण,संक्रमण के रोकथाम व उपचार की जानकारी दी गयी।