सांगानेर: जयपुर जिले की 18 निकायों में पहले चरण का मतदान जारी, सुबह से मतदाताओं में उत्साह, मतदान केंद्रों पर लगी कतारें
जयपुर की 18 निकायों में पहले चरण का मतदान आज सुबह से ही जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं। वहीं शाम तक पुरुषों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाएं और युवा भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंचे। वहीं जानकारी के अनुसार पहले चरण में चौमूं नगर परिषद सहित जोबनेर, किशनगढ़ रेनवाल में चुनाव सम्पन्न हुए।