प्रतापगढ़: शहर के हिन्द नर्सिंग होम में नवजात की मौत पर हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
प्रतापगढ़ के हिन्द नर्सिंग होम में नवजात की मौत के बाद परिजनों ने भारी हंगामा किया। गड़वारा निवासी ममता गुप्ता का प्रसव हुआ था, जिसके बाद रविवार सुबह 5 बच्चे की हालत बिगड़ी। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर नदारद थे और समय पर उपचार न मिलने से बच्चे ने दम तोड़ दिया। साथ ही डॉक्टरों पर मारपीट का आरोप भी है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है।