सहजनवा: सहजनवा थाना क्षेत्र के पाली ब्लॉक के बिसरी सिवान में गेहूं की खड़ी फसल में लगी अचानक आग, कई एकड़ फसल जलकर हुई खाक
सहजनवा थाना क्षेत्र के बिसरी सिवान में गेंहू की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई, देखते ही देखते आग ने बिसरी व अलगटपुर गांव के एक दर्जन से अधिक, किसानों की फसल जलकर पूरी तरह से खाक हो गई, जिसको लेकर ग्रामीणों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन आग लगने के कई घंटे बाद भी दमकल की गाड़ियां नहीं पहुंच सकी, जिससे पूरी खेत में खड़ी फसल जलकर खाक हो गई।