100% छात्रवृत्ति के साथ अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में चयनित हुईं मिर्जामुराद की दो मेधावी छात्राएं
वाराणसी के मिर्जामुराद क्षेत्र की दो मेधावी छात्राओं गुड़िया और मुस्कान का चयन अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में शत-प्रतिशत छात्रवृत्ति के साथ हुआ है। दोनों को चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के लिए कुल 42.40 लाख रुपये की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है। मेहंदीगंज निवासी गुड़िया को बीएससी बायोलॉजी तथा परमानंदपुर निवासी मुस्कान को बीएससी केमिस्ट्री में प्रवेश मिला है। दोनों छात्राएं क्रमशः बुनकर मजदूर और किसान परिवार से हैं। प्रत्येक छात्रा को 21.20 लाख रुपये की छात्रवृत्ति मिलेगी, जिससे उनकी उच्च शिक्षा का पूरा खर्च वहन होगा।
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर स्थित आशा ट्रस्ट एवं लोक समिति द्वारा संचालित आशा ज्ञान पुस्तकालय से जुड़ी इन छात्राओं की उपलब्धि पर रविवार दोपहर लगभग 12 बजे लोक समिति पुस्तकालय भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। पुस्तकालय संयोजक पंचमुखी सिंह ने दोनों छात्राओं का स्वागत किया। लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर,
नंदलाल मास्टर ने बताया कि अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर करती है। इस सफलता में पुस्तकालय परिवार, सीएलई ट्रस्ट तथा स्वयंसेवकों का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
#पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #LetestUpdate #newdelahinews #LETESTNEWS 👇👇