Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
महाराष्ट्र
Rajkot

अमीलहाडीह मंदिर के समीप ट्रेन की चपेट में आने से अज्ञात व्यक्ति की मौत सेवापुरी (वाराणसी)। जंसा थाना क्षेत्र के खिल्लूपुर स्थित अमीलहाडीह मंदिर के समीप शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वही सूचना पर पहुंची जंसा पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को अपने कब्जे में लेकर बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 25से 30 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है। उसने काले रंग का लोअर तथा स्लेटी (ग्रे) रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। साथ ही घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शव की पहचान होने के बाद परिजनों को सूचना देकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायेगी। #varanasiletestnews #LetestUpdate #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख 👇👇

Rajatalab, Varanasi | Jul 4, 2026

MORE NEWS

यूपी में पत्नी को रंगेहाथ पकड़ा पति 👇👇

यूपी में पत्नी को रंगेहाथ पकड़ा पति 👇👇

Rajatalab, Varanasi | Jul 3, 2026

रामडीह में मोटे अनाज आधारित किसान गोष्ठी, किसानों को निःशुल्क मिनी किट बीज वितरित

#LetestUpdate #LETESTNEWS #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख 👇👇

रामडीह में मोटे अनाज आधारित किसान गोष्ठी, किसानों को निःशुल्क मिनी किट बीज वितरित #LetestUpdate #LETESTNEWS #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख 👇👇

Rajatalab, Varanasi | Jul 3, 2026

रामडीह में मोटे अनाज आधारित किसान गोष्ठी, किसानों को निःशुल्क मिनी किट बीज वितरित

सेवापुरी।स्थानीय  विकास खंड सेवापुरी के ग्राम रामडीह में गुरुवार दोपह लगभग 12 बजे उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत मोटे अनाज (श्री अन्न) आधारित किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को श्री अन्न की खेती के प्रति जागरूक करने और उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में गांव तथा आसपास के क्षेत्रों के लगभग 200 किसानों ने भाग लिया।
गोष्ठी में प्रगतिशील किसान बाल मित्र, उदयभान सिंह तथा सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अमित कुमार सिंह ने मक्का, बाजरा, साँवा, कोदो आदि मोटे अनाजों की खेती, उनके पोषण मूल्य, स्वास्थ्य लाभ और उन्नत उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज कम पानी में भी अच्छी पैदावार देते हैं, जलवायु परिवर्तन की परिस्थितियों में टिकाऊ हैं तथा किसानों की आय बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी हैं।
अमित कुमार सिंह ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्री एवं कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को बाजरा, अरहर सहित अन्य फसलों के निःशुल्क मिनी किट बीज वितरित किए गए।
इस अवसर पर पूर्व सहायक विकास अधिकारी (कृषि) श्रीराम, विजय कुमार वर्मा, संदीप कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, शिवराम पटेल, दीपक मौर्य सहित कृषि विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।
#varanasiletestnews #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #LetestUpdate 👇👇

रामडीह में मोटे अनाज आधारित किसान गोष्ठी, किसानों को निःशुल्क मिनी किट बीज वितरित सेवापुरी।स्थानीय विकास खंड सेवापुरी के ग्राम रामडीह में गुरुवार दोपह लगभग 12 बजे उत्तर प्रदेश मिलेट्स पुनरोद्धार एवं त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अंतर्गत मोटे अनाज (श्री अन्न) आधारित किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसानों को श्री अन्न की खेती के प्रति जागरूक करने और उत्पादन बढ़ाने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में गांव तथा आसपास के क्षेत्रों के लगभग 200 किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी में प्रगतिशील किसान बाल मित्र, उदयभान सिंह तथा सहायक विकास अधिकारी (कृषि) अमित कुमार सिंह ने मक्का, बाजरा, साँवा, कोदो आदि मोटे अनाजों की खेती, उनके पोषण मूल्य, स्वास्थ्य लाभ और उन्नत उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज कम पानी में भी अच्छी पैदावार देते हैं, जलवायु परिवर्तन की परिस्थितियों में टिकाऊ हैं तथा किसानों की आय बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य की दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी हैं। अमित कुमार सिंह ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, फार्मर रजिस्ट्री एवं कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को बाजरा, अरहर सहित अन्य फसलों के निःशुल्क मिनी किट बीज वितरित किए गए। इस अवसर पर पूर्व सहायक विकास अधिकारी (कृषि) श्रीराम, विजय कुमार वर्मा, संदीप कुमार सिंह, आशीष कुमार सिंह, शिवराम पटेल, दीपक मौर्य सहित कृषि विभाग के कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। #varanasiletestnews #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #LetestUpdate 👇👇

Rajatalab, Varanasi | Jul 2, 2026