Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Nsui
Madhyapradesh
Rahulgandhi
Actor
Haryana
Uttarpradesh
Cbse
Uttarakhand
Crimenews
Karnataka

नज़ीरपुर में भव्य सहयोग शिविर का आयोजन, भवन निर्माण विभाग के सचिव प्रणव कुमार पहुंचे. पंचायत स्तर पर समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन रहा सक्रिय, सैकड़ों ग्रामीणों ने लिया भाग. उजियारपुर/समस्तीपुर, मंगलवार। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत नज़ीरपुर हाट परिसर में मंगलवार को सरकार के निर्देशानुसार भव्य सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। पंचायत स्तर पर आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। मुखिया प्रतिनिधि ब्रह्मदेव सिंह के सहयोग से आयोजित इस शिविर में भवन निर्माण विभाग के सचिव सह समस्तीपुर जिला के प्रभारी सचिव प्रणव कुमार विशेष रूप से उपस्थित हुए। उनके साथ जिला एवं अनुमंडल प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शिविर में पहुंचे और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। शिविर में दलसिंहसराय अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विवेक कुमार शर्मा, उजियारपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, अंचलाधिकारी आकाश कुमार, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रंजय कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात रंजन, प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिव्या कुमारी, नरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी महेश यादव, प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मो. इरशाद अंसारी, पीएचईडी के कनीय अभियंता धनंजय कुमार, एसडीओ रामेश्वर सिंह, प्रखंड प्रमुख रंजू कुमारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने आवास योजना, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, भूमि विवाद, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं मनरेगा से जुड़ी समस्याओं एवं शिकायतों को अधिकारियों के समक्ष रखा। अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों का निष्पादन करने तथा संबंधित मामलों के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। अधिकारियों ने कहा कि सरकार की मंशा है कि आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े, बल्कि पंचायत स्तर पर ही सभी आवश्यक सेवाएं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध हो सके। इसी उद्देश्य से प्रत्येक पंचायत में रोस्टर के अनुसार सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम में सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति रही, जिससे शिविर को व्यापक जनसमर्थन मिला। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी एवं सराहनीय कदम बताया।#Nazirpur #SahyogShivir #Ujiarpur #Samastipur #PranavKumar #BrahmdevSingh #BiharGovernment #PublicGrievance #GovernmentSchemes #RuralDevelopment #BiharNews #UjiarpurNews #SamastipurNews #StreamBihar #जनसुनवाई #सहयोग_शिविर #समस्तीपुर #उजियारपुर #बिहार_समाचार #ग्रामीण_विकास #सरकारी_योजनाएं

Ujiarpur, Samastipur | Jun 2, 2026

MORE NEWS