शनि बाजार रोड पर सोमवार शाम हुए एक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार स्कूटी और केंटर की टक्कर में किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जमा हो गई और स्थानीय लोगों ने हादसे पर नाराजगी जताई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया तथा दुर्घटना में शामिल वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों के संचालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है।
#Haldwani #RoadAccident #BreakingNews #HaldwaniNews #UttarakhandNews #RoadSafety #HaldwaniExpress