सरगुजा संभाग के जंगलों में आतंक का पर्याय बन चुके खूंखार दंतैल हाथी 'कबरा' को काबू करने के लिए वन विभाग का 'ऑपरेशन कबरा' दूसरे दिन भी युद्धस्तर पर जारी है। अभियान के दौरान बीती रात थर्मल ड्रोन कैमरों में एक बेहद चौंकाने वाला दृश्य कैद हुआ, जहां रानूमाड़ा सायर जंगल में कबरा और 17 जंगली हाथियों के एक बड़े दल के बीच भीषण द्वंद्व देखने को मिला। रात के अंधेरे में गजराजों की भयावह चिंघाड़ से पूरा जंगल गूंज उठा, वहीं अब कबरा के इस बड़े दल में शामिल होने की आशंका ने वन विभाग और रेस्क्यू टीम की चुनौतियों को और बढ़ा दिया है।
हाथियों के इस बड़े जमावड़े और रिहायशी इलाकों में बढ़ती दस्तक को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर सायर और कुदरबसवार इलाके के करीब 15 स्कूलों में आज छुट्टी घोषित कर दी गई है। मौके पर छह जिलों के डीएफओ, सीसीएफ, पुलिस बल और वाइल्ड लाइफ की विशेष टीम तैनात है, जो आज दो पालतू 'कुमकी' हाथियों और विशेषज्ञ डॉक्टरों की मदद से कबरा को घेरकर ट्रेंकुलाइज (बेहोश) करने का प्रयास करेगी।
#Surguja #Ambikapur #OperationKabra #WildElephant #ChhattisgarhNews #ForestDepartment #ElephantRescue #HumanWildlifeConflict #CGNews #FatafatNews