बक्सर: कम्हरिया के गंगाधाम आश्रम में श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का कलश शोभा यात्रा से शुभारंभ
Buxar, Buxar | Feb 5, 2026 बक्सर के कम्हरिया स्थित गंगाधाम आश्रम में गुरुवार को कलश शोभा यात्रा के साथ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा काफी धूमधाम से बैंड बाजे के साथ निकाली गई, जिसमें दूर-दराज से पहुंचे महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने भागीदारी निभाई। कलश यात्रा गंगाधाम आश्रम से निकाली गई और वामन भगवान मंदिर तक भ्रमण करते हुए कम्हरिया गंगा घाट पर पहुंची।