बक्सर: नगर परिषद ने सरीमपुर में अतिक्रमण मुक्ति अभियान चलाया, अतिक्रमित दीवार तोड़ी
Buxar, Buxar | Feb 5, 2026 बक्सर नगर परिषद ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया है। गुरुवार को सारीमपुर में जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमणकारियों पर कार्रवाई की गई। बक्सर कोईलवर तटबंध के पास अतिक्रमण कर बनाए गए दीवार को जेसीबी से तोड़ा गया। यह अभियान गुरुवार को करीब 4:00 बजे अपराह्न में चलाया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कुमार रित्विक ने इसकी जानकारी संध्या लगभग 5:30 बजे दी।