बक्सर: यूजीसी इक्विटी रेगुलेशन 2026 के समर्थन में छात्रों का मार्च, डीएम को सौंपा मांगपत्र
Buxar, Buxar | Feb 5, 2026 बक्सर में छात्रों और नौजवानों ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग द्वारा जारी उच्च शिक्षा संस्थानों में इक्विटी का प्रचार नियम, 2026 के समर्थन में एकजुट होकर मार्च निकाला। मार्च गुरुवार को अपराह्न 1:30 बजे निकल गया। यह मार्च किला मैदान से प्रारंभ होकर पीपारपती रोड होते हुए शहर का भ्रमण करता हुआ अंबेडकर चौक पहुंचा, जहां एक सशक्त नुक्कड़ सभा आयोजित की गई।