फिरोज़ाबाद: नगला मिर्जा बड़ा स्थित सती आश्रम परिसर से एक व्यक्ति के शव को पुलिस ने किया बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना रामगढ क्षेत्र के नगला मिर्जा बड़ा स्थित सती आश्रम परिसर से रविवार दोपहर बिजेंद्र नामक व्यक्ति के शव को पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की मानें तो बिजेंद्र सुवह से घर से निकले थे। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल में जुट गयी है।