फिरोज़ाबाद: शहर के राधा किशन मंदिर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गयी
भगवान परशुराम की जन्म जयंती के मोके पर फ़िरोज़ाबाद शहर के राधा किशन मंदिर से शोभायात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली गयी। शोभायात्रा में ऊंट घोड़ो के साथ कई आकर्षक झांकी शामिल थी। वही शोभायात्रा का भक्तो ने जगह जगह भव्य स्वागत किया। जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया।