फिरोज़ाबाद: थाना सिरसागंज क्षेत्र शेख सराय निवासी विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायका पक्ष ने कराया पोस्टमॉर्टम
थाना सिरसागंज क्षेत्र शेख सराय निवासी विवाहिता 23 वर्षीय करीना पत्नी रिजवान की बीती देर रात्रि संदिग्ध मौत हो गई। शव को मायका पक्ष के कहने पर पोस्टमॉर्टम को जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। बताया गया मायका इटावा के बसेहर क्षेत्र में है। घटना को लेकर थाना प्रभारी सिरसागंज ने सीयूजी नम्बर पर जानकारी दी।