कुंडम: कोसमघाट में जंगल से भटककर आई मादा हाथी की रहस्यमय मौत, वेटरनरी डॉक्टरों ने किया पीएम
कोसमघाट में जंगल से भटककर आई मादा हाथी का शव बीती दोपहर मिलने से हड़कंप मच गया।जहा वन विभाग की टीम के द्वारा वेटरनरी डॉक्टरो को सूचना दी गई।जहा डॉक्टरो की टीम के द्वारा मादा हाथी का पीएम कर जांच सागर लैब भेजी गई।वही विकास निगम कुंडम परियोजना के संभागीय प्रबंधक राहुल मिश्रा ने शुक्रवार सुबह 8 बजे बताया की मादा हाथी की रहस्यमय मौत का खुलासा जांच के बाद होगा।