कुंडम: चौरई में घर के सामने अवैध शराब बेचता आरोपी गिरफ्तार, 8 लीटर शराब जब्त
कुंडम थाना पुलिस को मंगलवार शाम 7 बजे विश्वसनीय मुखबिर के जरिये सूचना मिली की एक व्यक्ति चौरई में घर के सामने अवैध कच्ची शराब बेचने कुप्पी लेकर खड़ा हुआ है।सूचना पर मौके पर दबिश देते हुए शंकर कोल को गिरफ्तार किया गया।जिसके कब्जे से 8 ली कच्ची शराब जब्त करते हुए आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई ।