राजगढ़: यमुना जल समझौते के मुद्दे पर सदन में गरजे सादुलपुर विधायक न्यांगली, कहा- सादुलपुर के किसानों का हक मेरी प्राथमिकता
Rajgarh, Churu | Aug 21, 2026 सादुलपुर विधायक मनोज न्यांगली ने यमुना जल समझौते के मुद्दे पर राजस्थान विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान अपने क्षेत्र के किसानों की जायज मांगों को सदन में उठाया। विधायक मनोज न्यांगली ने सदन में सादुलपुर क्षेत्र के किसानों की आवाज को मजबूती से उठाते हुए उनके हक और अधिकार की बात सरकार तक पहुंचाने का प्रयास किया। कहा हमारे अन्नदाता किसान की लड़ाई जारी जारी रहेगी।