ताजपुर: कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र में गोलीबारी मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया
कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र के पचरुखी में हुए गोलीबारी की घटना में घायल विवेक कुमार के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है हालांकि युवक का कहना है कि उसने ही डायल 112 की टीम को फोन किया था और इस घटना से उसका कुछ लेना-देना नहीं है फिर भी पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी तय करते हुए मामले की अनुसंधान को आगे बढ़ाया है