ताजपुर: वार्ड 27 में जलापूर्ति चालू कराने की मांग लेकर दर्जनों महिलाएं पहुंची नगर परिषद कार्यालय
समस्तीपुर जिले के ताजपुर वार्ड 27 में विगत एक महीने से जलापूर्ति बंद रहने की वजह से परेशान दर्जनों महिला नगर परिषद कार्यालय जलापूर्ति चालू करने की मांग को लेकर पहुंची है। इस दौरान महिलाओं ने सोमवार 4:00 बजे के आसपास बताया कि वह एक महीना से पानी को लेकर परेशान हैं।