लालगंज: बामी गांव में मुख्यमंत्री गो पोषण सहभागिता योजना के तहत किसानों को नहीं मिल रहा पैसा, खंड विकास अधिकारी को सौंपा पत्रक
लालगंज विकासखंड क्षेत्र की बामी गांव में मुख्यमंत्री गो-पोषण सहभागिता योजना के तहत गोवंश का पालन कर रहे किसानों ने खंड विकास अधिकारी को एक प्रार्थना पत्र मंगलवार दोपहर बाद 2:00 बजे सौंपा। किसानों ने यह पत्रक देकर गोवंश के पालन पोषण के लिए धनराशि न मिलने की शिकायत की। किसानों ने पत्रक में बताया कि वे सहभागिता योजना के तहत गोवंश का पालन पोषण कर रहे हैं।