छेड़खानी का विरोध करने पर मां और बेटी पर आरोपी पंकज ने हमला कर दिया। हमले में मां गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि बेटी को चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और अन्य की तलाश जारी है। भवानी सेना ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।