खकनार: गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए जन अभियान परिषद का नेक कदम, खकनार के गांवों में रखे पानी के पात्र
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण को लेकर जन अभियान परिषद द्वारा एक सराहनीय पहल की गई। गर्मी की तपिश में प्यासे पक्षियों के लिए विकासखंड खकनार के ग्राम मोहनगढ़ और गुलई में पात्रों में पानी भरकर रखा गया, ताकि इन बेजुबान प्राणियों को राहत मिल सके।यह पुनीत कार्य उप सरपंच प्रदीप मावस्कर, नवांकुर संस्था से बसंत गावस्कर और मयूर अत्तरदे द्वारा मिलकर किया