बहेड़ी: बरेली नैनीताल हाईवे पर देवरनिया थाना क्षेत्र के कनमन के पास पुलिया से टकराकर पलटी कार, बच्चे की दर्दनाक मौत
देवरनिया थाना क्षेत्र के कनमन के पास तेज रफ्तार कार पुलिया से टकराकर पलट गई जिसमे दस वर्षीय बच्चे दक्ष की मौत हो गई जिसके चलते उत्तराखंड से अपने घर कासगंज दीपावली मनाने जा रहे परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं दरअसल कार चालक गौरव जाजू निवासी कासगंज को नींद की झपकी आने से कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराकर पलट गई इस हादसे में चालक सहित पांच लोग घायल हो गए।