तिरोड़ी: न्याय से वंचित 83 वर्षीय महिला, तिरोड़ी तहसील कार्यालय के लगा रही चक्कर
तिरोड़ी तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम महकेपार की एक भूमि के लिए 83 वर्षीय बुजुर्ग महिला विद्या अनवानी न्यायालय के आदेश के बावजूद आज तक अपने अधिकार से वंचित हैं। रविवार की शाम विद्या अनवानी ने दूरभाष पर चर्चा करते हुए बताया कि एसडीएम न्यायालय ने खसरा क्रमांक 346, रकबा 415 वर्ग मीटर भूमि के संबंध में उनके पक्ष में कब्जा दिलाने का आदेश पारित किया था।