श्योपुर: सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर दो सचिव निलंबित, 7 उपयंत्री, 3 एडीईओ व 13 पंचायत सचिवों को नोटिस
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाइन के निराकरण को लेकर प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है इसी क्रम में बुधवार को शाम 5 बजे सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर द्वारा सीएम हेल्पलाइन लापरवाही बरतने वाले दो सचिव निलंबित करते हुए जनपद पंचायतों के 7 उपयंत्रियों, 3 एडीईओ सहित 13 पंचायतों के सचिव और ग्राम रोजगार सहायको को कारण बताओं नोटिस जारी किये गये