श्योपुर: देहात थाना क्षेत्र के हनुमानखेडा गांव में पानी की मोटर चालू करने गई महिला को लगा करंट, मौत
श्योपुर। जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम हनुमानखेड़ा में खेत पर पानी की मोटर चालू करने गई महिला को बुधवार की रात्रि 7 बजे तेज झटके से करंट लग गया, जिसकी मौत हो गई। मामले में देहात थाना पुलिस ने गुरूवार को सुबह 10 पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनो को सुपुर्द कर दिया और मर्ग कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।