श्योपुर: ग्राम नागदा में पुजारी के घर चोरों ने सेंधमारी कर सोने-चांदी के जेवरात चुराए, कोतवाली थाने में मामला दर्ज
श्योपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नागदा में गुरूवार की अलसुबह करीब 3.30 बजे अज्ञात चोरो ने एक पुजारी के घर में सेंधमारी करते हुए सोने, चांदी के जेवरात समेत करीब 60 हजार रूपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।